Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Episode

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Episode: लोकप्रिय टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।

कहानी में नंदिनी, करण को ऐसी बात समझाने वाली है जो पूरी कहानी की दिशा बदल सकती है। नए एपिसोड में नंदिनी, करण से कहेगी कि पार्थ और वैष्णवी एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते थे

और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। लेकिन अब पार्थ इस दुनिया में नहीं है, इसलिए इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वैष्णवी पूरी जिंदगी अकेले ही गुज़ारे। नंदिनी करण को समझाएगी कि वैष्णवी को अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने और दोबारा खुश रहने का पूरा अधिकार है।

वह करण से अपील करेगी कि पार्थ के जाने के बाद वैष्णवी की जिंदगी को नियंत्रित करने या उससे नफरत करने की कोशिश न करे। दूसरी ओर, कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह है

कि क्या करण नंदिनी की बात समझ पाएगा? क्या उसकी सोच बदलेगी या वह पहले की तरह वैष्णवी के खिलाफ ही रहेगा? इसी बीच एक और बड़ा राज कहानी में सस्पेंस बढ़ाने वाला है। करण के सामने उसके बेटे पार्थ की सच्चाई और उसकी गलत करतूतें कब आएंगी?

साथ ही, नंदिनी और तुलसी आखिर कब तक इस राज को छिपाकर रख पाएंगे? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेंगे, जहां रिश्तों की परीक्षा, बड़े खुलासे और इमोशनल मोड़ दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेंगे।

Leave a Comment